फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजस्थान, बंगाल में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो'

Wed, 16 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • डीजीपी ने उनके राज्यों में पढ़ने वाले जेएंडके के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा
  • कोलकाता के एक अखबार ने दावा किया था कि वहां के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की पुलिस ने जानकारी मांगी है
विज्ञापन
डीजीपी के. राजेंद्रा कुमार - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल और राजस्थान में शिक्षा हासिल करने वाले कश्मीरी छात्रों को तंग करने की खबरें आने के बाद डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने दोनों राज्यों के पुलिस प्रमुखों से संपर्क कर जानकारी ली। डीजीपी ने उनके राज्यों में पढ़ने वाले जेएंडके के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि रियासत के छात्रों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि ऐसी खबरों की जांच की गई है। उन शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के एक अखबार ने दावा किया था कि वहां के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की पुलिस ने जानकारी मांगी है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाना है। डीजीपी ने लोगों, खासकर विद्यार्थियों से अपील की है कि सोशल मीडिया में चल रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


कुछ शरारती तत्व युवाओं को सोशल मीडिया के मार्फत दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे उन अभिभावकों में बेवजह तनाव उत्पन्न हो रहा है, जिनके बच्चे राज्य के बाहर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें