फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मेजर और जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

Sat, 26 Apr 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, श्रीनगर, काजीगुंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना द्वारा आतंकियों की तलाश में शांपियां के करेवा मानलू इलाके में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में सेना की 44 आरआर का एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


सेना ने मकान को ध्वस्त कर हिजबुल के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी इलाके में कुछ आतंकियों के होने की आशंका के चलते सर्च आपरेशन जारी है। सेना के एक अधिकारी का कहना था कि शनिवार को रोशनी की पहली किरण के साथ ही फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मकान का मलबा हटाने और सर्च करने के बाद ही मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या की पुष्टि हो सकेगी। सेना के मुताबिक शोपियां के करेवा मानलू इलाके में एक घर में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इनमें दो आतंकी स्थानीय व एक आतंकी के विदेशी होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


सूचना पर इलाके की घेराबंदी की गई थी। मकान की घेराबंदी करने के बाद उसमें छिपे आतंकियों को सेना द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था। पर इसके विपरीत आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग कर दी।

सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते सेना की 44 राष्ट्रीय राइफलस का मेजर मुकुंद वरधाराजन और जवान विक्रम शहीद हो गए।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शब्बीर गोरसी, मोहम्मद आसिफ और शब्बीर अहमद की गई है। मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल के हैं। इनमें से दो के स्थानीय होने की बात कही जा रही है। सेना के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान इलाके के स्थानीय लोगों द्वारा कुछ देर के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शोपियां में वीरवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर लौट रही चुनाव पार्टी के वाहन पर आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।

शुक्रवार को इसी क्रम में सेना को करेवा मानलू इलाके के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसी दौरान सेना की 44 आरआर के जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुला लिया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें