फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ में हिंसा के बाद फिर से पाबंदियां लगाई गईं

Mon, 18 Apr 2016 12:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • हंदवड़ा और कुपवाड़ा में अब भी पाबंदियां जारी हैं, जबकि श्रीनगर से पाबंदियां हटा ली गईं हैं
  •  बनिहाल तथा बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी रविवार को बहाल 
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा की घटनाओं को लेकर पिछले पांच दिनों से अशांत चल रही घाटी के कुपवाड़ा के कुछ ह‌िस्सों को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को शांति कायम रही। हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में अब भी पाबंदियां जारी हैं, जबकि श्रीनगर से पाबंदियां हटा ली गईं हैं।
विज्ञापन


हंदवाड़ा में सोमवार के दो घंटे के ल‌िए शहर से पाबंदियां हटा ली गईं थी, लेक‌िन इसी बीच सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में फ‌िर से झड़प हुई। कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने श‌ुरु कर द‌िए। ज‌िसके बाद फ‌िर से कस्बे में पाबंदियां जारी कर दीं गई।

शनिवार को किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हड़ताल नहीं होने से पाबंदियां हटाईं गईं थी। हालांकि पूरी घाटी में इंटरनेट सेवा पर अब भी रोक है। सूत्रों के मुताबिक देर रात के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की जा सकती है। वहीं बनिहाल तथा बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी रविवार को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक जारी है ताकि शरारती तत्व किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल न बिगाड़ पाएं। बंद के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका में सेवाएं स्थगित कर दी गईं थीं।
विज्ञापन

श्रीनगर में सोमवार को दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले

श्रीनगर में सोमवार को स्कूल खुले - फोटो : ANI
उधर, रविवार को किसी भी अलगाववादी संगठन की ओर से हड़ताल का आह्वान न किए जाने की वजह से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। श्रीनगर में सोमवार को दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले।

आसपास के जिलों में भी बाजार खुले। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर दिखे। ज्ञात हो कि हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा में उपद्रव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें