तवी नदी में बुधवार दोपहर को एक युवक सुरेेश कुमार (28) ने छलांग लगाकर जान दे दी। कासिम नगर निवासी सुरेश के परिवार वाले शव को बिना पोस्टमार्टम ले गए। शव ले जाने के दौरान हालांकि
जम्मूू मेडिकल कालेज पुलिस से परिवार वालों की हाथापाई भी हुई। दोपहर बाद सुरेश के परिवार वालों ने डीसी जम्मू को बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। डीसी जम्मू ने भी बगैर पोस्टमार्टम के शव को सौंपने के आदेश दिए।
दोपहर करीब एक बजे एक युवक अचानक तवी पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान कई लोगों ने इस घटना को देखा और भीड़ जमा हो गई। वेयर हाउस से पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।
तवी से युवक को निकाला। जिस जगह पर सुरेश ने छलांग लगाई, वहां पर पत्थर अधिक होने के कारण उसके सिर पर गहरी चोटें आईं थी। सुरेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डाक्टरों नेमृत घोषित कर दिया। इस बीच, सुरेश के करीबी और परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे और जबरन उसके शव को गाड़ी में डालकर ले आए। इस बीच, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।
जीएमसी पुलिस ने संबंधित बाग-ए-बाहु थाना पुलिस को सूचना दी। कासिम नगर इसी थाना क्षेत्र में आता है। इस बीच सुरेश के परिवार वाले डीसी से लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने का पत्र ले आए और मामला शांत हुआ। देर शाम सुरेश का अंतिम संस्कार कर दिया।