फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल मार्केट में करंट से जिंदा जला व्यक्ति 

Thu, 07 Apr 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत मार्बल मार्केट में एक दुकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने के दौरान करंट लगने से मजदूर जिंदा जल गया। इससे मूलरूप से नेपाल, मौजूदा ढिल्ली छन्नी हिम्मत निवासी अनिल लांबा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लेंटर डालने के लिए अनिल लोहे का सरिया ऊपर चढ़ा रहा था कि तभी लोहे का सरिया बिजली के तार के साथ छू गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक अनिल लांबा मार्बल मार्केट में एक दुकान में लेंटर के काम में लगा था। यहां दूसरी मंजिल पर सरिया चढ़ाते वक्त अचानक लोहे का सरिया बिजली के तार से छू गया और अनिल लांबा करंट के झटकों से मौके पर ही जल गया। अन्य मजदूरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन


मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह से अनिल को लोहे के सरिये से छुड़वाया, लेकिन तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ढिल्ली में अनिल लांबा की पत्नी, दो बेटे रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें