फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर और किडनैप युवती का सुराग नहीं

Wed, 16 Mar 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रही अपहरण की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामले में तालाब तिल्लो से पांच दिन पहले लापता हुए किशोर का जहां कुछ पता नहीं चल सका है, वहीं ग्रेटर कैलाश से अपहृत युवती का कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि मामला दर्ज है छानबीन की जा रही है। पहले मामले में नवाबाद थाना के अंतर्गत कबीर कालोनी, तालाब तिल्लो से दस मार्च का सूरज (6) लापता हुआ है।

रज कबीर कालोनी का रहने वाला है। पुलिस के पास शिकायत पहुंच गई है, लेकिन अभी तक उसकी तलाश नहीं की जा सकी है। दूसरे मामले में गंग्याल थाना के अंतर्गत ग्रेटर कैलाश से मंगलवार को एक युवती का अपहरण हो गया।
विज्ञापन


युवती ग्रेटर कैलाश में किसी फैक्टरी में कार्यरत है। मूलरूप से शुद्ध महादेव की रहने वाली है। अभिभावकों को जब अपहरण की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें