जम्मू-अखनूर मार्ग पर सोमवार सुबह गुम पुल बटैहड़ा में मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुलदीप सिंह नौग्र्रां बिश्नाह का रहने वाला था। कानाचक्क पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (नंबर जेके02ऐवी 0116) से कुलदीप सिंह जम्मू से अखनूर की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक (जेके02बीएम) ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते मोटरसाइकिल दूर तक घिसटता चला गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।