दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में घायल हुए दुकानदार ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। 17 अप्रैल को आतंकियों ने उस पर गोलियों से वार कर घायल किया था।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार जिले के जैनापुरा के रहने वाले खुर्शीद अहमद लोन पुत्र अब्दुल रहमान लोन उस समय गंभीर रूप से घायल हुआ था जब आतंकियों द्वारा उसे शोपियां में स्थित उसकी दुकान के बाहर गोली मारी जो उसके पेट में जा लगी।
उस समय उसे श्रीनगर के स्किस अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया था, जहां पिछले 10 दिनों से वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था, लेकिन मंगलवार देर रात वो यह जंग हार गया।