फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बाथरूम से मिले ठेकेदार की मौत

Sat, 05 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • तीन दिन पहले घर से निकला था ठेकेदार
  • शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक होटल के बाथरूम से मिले ठेकेदार की मौत हो गई है। मृतक को बेहोशी की हालत में सोमवार को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। इसे लेकर 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि ठेकेदार की जहर निगलने से मौत हुई।

रेशम घर की मजदूर कालोनी का रहने वाला सुनील कुमार पेशे से ठेकेदार था। तीन दिन पहले उसने रेजीडेंसी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। सोमवार देर शाम तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम खिड़की के जरिये होटल के कमरे में पहुंची और देखा कि वह आधा बाथरूम और आधा कमरे के बीच बेहोश होकर गिरा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। होटल के कमरे में एक जूस का गिलास और जहर की बोतल भी बरामद हुई। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने जहर निगल कर जान दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें