दो गुटों के बीच भूमि विवाद के मामले में सोमवार को एक गुट की ओर से रिवाल्वर निकाले जाने पर हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में हथियार लेकर आने पर मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि सोमवार सुबह मीरां साहिब के टाली मोड़ में निरंजन सिंह निवासी तालाब तिल्लो और रमणवीर सिंह निवासी वैनागढ़ के बीच विवाद होने पर मुंसिफ कोर्ट में तारीक पर पहुंचे थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में कार पार्किगिं करते समय दोनाें गुटाें के लोग आमने-सामने हो गए।
इसी बीच हरजीत सिंह ने रिवाल्वर निकाल लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों गुटाें के लोगों को हिरासत में लिया गया। दूसरे गुट के लोगों से रिवाल्वर बरामद किया गया, जिसे उन्हाेंने कार में रखा था। पुलिस ने मामले में रमनवीर सिंह, कर्णवीर सिंह, गुरमीत सिंह को हिरासत में लिया है। एसडीपीओ आरएस पुरा हरजीत सिंह का कहना है कि रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है।
मामले पर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सोमदत शर्मा ने एसोसिएशन की बैठक का आयोजन कर कोर्ट परिसर में रिवाल्वर साथ लेकर आने पर चिंता जताई। उन्हाेंने सुरक्षा में चूक होने पर कडे़ शब्दोें में निंदा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करने के साथ आरएस पुरा कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।