रियासी में सोमवार सुबह स्कुल जाते समय बदनार नाले को पार करते समय एक छात्र तथा एक छात्रा फिसल कर के नाले में गिर गए। छात्र के शव को बरामद कर लिया गया है वहीं छात्रा नाले में गंभीर अवस्था मे मिली। छात्रा को उपचार के लिए माहौर मे ले जाया गया।
इस हादसे के शिकार हुए बच्चों की पहचान राजकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल माहौर मे बारहवीं कक्षा का छात्र नसीर अहमद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बेला और हाईस्कूल बग्गा में नौवी कक्षा की छात्रा रुखसाना कौसर पुत्री मुशताक अहमद निवासी मुसरा के रुप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राशिद और रुकसाना सोमवार सुबह स्कूल के लिए जाते समय रास्ते मे आने बाले नाले को पार कर रहे थे इसी दौरान वह दोनों फिसलकर नाले में जा गिरे।
मौके पर मौजूद लोगों के दुरा नाले मे बहे दोनों विधार्थियों को बचाने तथा बाहर निकाले की कोशिश की। इस दौरान छात्रा को बचाने में स्थानीय लोग सफल रहे। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते छात्र को नहीं खोजा जा सका। काफी खोजबीन के बाद छात्र का शव काफी दूर जाकर मिला।
लोगों के मुताबिक नाले में पत्थरों की चोटे लगने के बाद छात्र की मौत हो गई होगी वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के दुरा इस संदर्भ मे आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने जरुरी औपचारिकताओं के बाद छात्र के शव को उसके परिजनो सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल आने जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लड़के लड़कियां रोज इस नाले को पार करते है।