जम्मू। नामी कंपनी का डुप्लीकेट माल बेचने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुकान मालिक के खिलाफ कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली जूते-चप्पल बेचे जा रहे हैं।
मामले के प्रकाश में आने पर कंपनी की ओर से एसपी सिटी विनोद कुमार को शिकायत दी गई। इसके बाद सिटी पुलिस थाना अंतर्गत हरि मार्केट पुलिस चौकी ने दुकान पर छापा मारा और लाखों रुपयों का नकली सामान बरामद किया है। दुकान मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।