उधमपुर। बीती रात बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक स्पेयर पार्ट की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया। जिससे दुकान मालिक अनिल गुप्ता का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने दुकान पर अपनी जमा पुंजी लगा दी थी। इस हादसे के बाद वह काफी सदमें है। आग किन कारणों से लगी है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है। बहरहाल पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि बुधवार रात सवा नौ बजे के करीब राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित एक स्पेयर पार्ट की दुकान से आग की लपटे निकलता देख लोगों ने उसकी सूचना पुलिस तथा दुकान मालिक को दी थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर पुलिस, दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। दुकान के साथ लगती एक और दुकानदार की दुकान के कुुछ हिस्से को आग लग गई थी, जिसे समय रहते भुजा लिया गया था, जिससे आसपास की दुकानें बच गई। साथ में दुकान करने वाले दुकानदार प्रदीप ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से शायद आग लग गई। जिससे दुकान मालिक अनिल गुप्ता का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के बाद दुकान के बाहर वीरवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुुबह दुकान के अंदर जले सामान को एकत्रित किया गया। दुकानदारों ने दुकान के मालिक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।