कटड़ा। कटड़ा पुलिस द्वारा चरस की खेप के साथ छह लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। भारी मात्रा में पकड़ी गई चरस की यह खेप कटड़ा में पहुंचाई जानी थी।
बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा मुरी क्षेत्र में नाका लगाया गया था। इस दौरान नाके से कुछ दूरी पर कार नंबर जेके02एआर-5014 आकर रुक गई, जिसके थोड़ी देर बाद कार में सवार लोग मिनी बस नंबर जेके02एआर-7197 में आकर बैठ गए। इस दौरान मिनी बस में सवार कुछ यात्री उतरे भी। नाके पर मिनी बस को रोकने के बाद उसकी तलाशी लेने के साथ उसमें बैठे हुए लोगों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें सवार छह लोगों से लगभग तीन किलो चरस की छल्लियां बरामद की गई। पुलिस ने उनको मिनी बस से उतार लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में शब्बीर अहमद निवासी सीएम रोड श्रीनगर, मोहम्मद अलताफ निवासी डल गेट श्रीनगर, मेहरान दीन निवासी रैनावाड़ी श्रीनगर, जनक राज निवासी अंब धरोटा जम्मू, विजय कुमार निवासी नीली पिंड तथा रोहित शर्मा निवासी डेरा बाबा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।