फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया

Tue, 18 May 2021 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। संक्रमित पाई गई महिला में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नवजात शिशु, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ में उपजिला अस्पताल बिलावर में रविवार रात एक संक्रमित महिला ने स्वस्थ्य बच्चेको जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की तबीयत ठीक है और दोनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बीएमओ बिलावर डॉ. देवराज ने बताया कि दो दिन पूर्व महानपुर क्षेत्र में महिला को प्रसव पीड़ा के बाद उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती किया गया था। जांच में उसे संक्रमित पाया गया।

इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों के लिए खुद को सुरक्षित रखते हुए इस इस डिलीवरी को करवाना एक बड़ी चुनौती था। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी तरह से सुरक्षा किट का इस्तेमाल कर डिलीवरी करवाई गई है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिका बाली ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव करवाया गया। जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पबजी का नशा: बेटे की इस करतूत ने तबाह कर दिया परिवार, सच सामने आया तो सब सन्न रह गए
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें