फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जेल प्रबंधन और कैदियों की रिहाई को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक

Tue, 18 May 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कैदियों को जमानत के लिए वकील मुहैया कराए जाएंगे। जेलों के बाहर अस्थायी आवासीय सुविधा का भी सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेलों में बंद कैदियों और स्टाफ के कोरोना टेस्ट करने में तेजी लाने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को प्रभावी बनाने संबंधी उच्च स्तरीय कमेटी की 11वीं बैठक में कमेटी के चेयरमैन जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने इस पर जोर दिया। मागरे ने जोर देकर कहा कि जिन कैदियों पर संगीन जुर्म न हों, उनको रिहा किया जाए। बैठक में गृह विभाग के सचिव शालीन काबरा, जेल विभाग के डीजीपी बी श्रीनिवासन समेत अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 23 मार्च 2020 और 7 मई 2021 को आदेश दिया था कि जेलों से कैदियों की संख्या को कम किया जाए। इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी गठित की गई थी। बैठक में कोविड को लेकर जेल विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों की भी प्रशंसा की गई।

कैदियों को 90 दिन की अंतरिम जमानत देने के मामले पर भी चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जिन कैदियों को 2020 में छोड़ा गया था। उन्हें फिर से 90 दिन के लिए छोड़ा जाएगा। उन कैदियों की जानकारी जुटाने को भी कहा, जिनको छोड़ा जा सकता है। एक हफ्ते के भीतर इसकी सूची तैयार की जाएगी। इसके अलावा जेल में सोशल डिस्टेसिंग और पूरी एहतियात बरतने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पबजी का नशा: बेटे की इस करतूत ने तबाह कर दिया परिवार, सच सामने आया तो सब सन्न रह गए
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें