फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफस्पा, 370 नहीं बल्कि सीएमपी अहम : राम माधव

Tue, 05 Apr 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • रियासत में चलेगी विकास यात्रा : जितेंद्र सिंह
  • मुफ्ती के एजेंडे पर होगा रियासत का विकास : नायडू
विज्ञापन
राम माधव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि रियासती सरकार दोनों दलों के बीच तय सीएमपी पर ही आगे बढ़ेगी। विकास मुख्य एजेंडा होगा। अफस्पा, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को तवज्जो देने की बजाय सीएमपी पर पूरा ध्यान होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत में गठबंधन सरकार विकास की नई इबादत लिखेगी। यह कोशिश होगी कि तीनों खित्तों का विकास हो, शांति तथा सद्भाव बना रहे। सभी को साथ लेकर शांति तथा विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। 

मुफ्ती के एजेंडे पर होगा रियासत का विकास : नायडू

जम्मू। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि मुफ्ती के एजेंडे पर रियासत का विकास होगा। रियासती सरकार के मंत्रियों को उनके एजेंडे का अनुकरण करना चाहिए, जिसमें रियासत के तीनों खित्तों के विकास के साथ ही शांति तथा समृद्धि की योजना छिपी हुई है।
विज्ञापन


भाजपा और पीडीपी ने फिर से सरकार बनाई यह अच्छा कदम है। मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की लहर चल रही है। जम्मू कश्मीर भी इससे अछूता नहीं रहेगा। उम्मीद है कि रियासती सरकार केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी और विकास की नई इबारत लिखेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

रियासत में चलेगी विकास यात्रा : जितेंद्र सिंह

ज‌ितेंद्र स‌िंह
केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मोदी की विकास यात्रा को जम्मू-कश्मीर में भी लागू किया जाएगा। रियासती सरकार को केंद्र की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि मोदी सरकार हर वक्त विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रही है। 

राज्य में सरकार आपसी समझौते के तहत बनी है। दोनों दल मिल जुलकर विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। उम्मीद है कि तीनों खित्तों में विकास तथा आम लोगों की खुशहाली का सपना सच होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें