एमबीबीएस और बीडीएस के लिए नेशनल इलीजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट का आयोजन बोर्ड आफ प्रोफेश्नल इंट्रेंस इक्जामिनेशन (बीओपीईई) की जगह अब सीबीएसई करेगा।
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के ताजा आदेश के अनुसार एनईईटी परीक्षा के आयोजन की एजेंसी को बदला गया है। बीओपीईई की जगह सीबीएसई परीक्षा आयोजित करेगा।
राज्य के लिए परीक्षा से जुड़ी शेष प्रक्रिया और व्यवस्था में अन्य किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नईम ने कहा कि राज्य के कानून विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन किया है जिसमें मेडिकल कालेजों को लेकर राज्य की स्थिति को बरकरार रखा गया है।