फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने घर में घुसकर BSF जवान को मारी गोली, परिवार के 3 सदस्य भी घायल

Thu, 28 Sep 2017 05:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा के हाजिन में बीती रात आतंकियों द्वारा मारे गए बीएसएफ के एक जवान रमीज अहमद के घर के बाहर स्थानीय लोग इकठ्ठे हो हुए हैं। फायरिंग में मारे गए कांस्टेबल के घायल हुए परिजनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तर कश्मीर के आईजी ने इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद भाई और उसके साथियों का हाथ बताया है। 
विज्ञापन
Prima facie we know that Lashkar-e-Taiba's Mohammed Bhai & his aides were behind the attack: IG, North Kashmir,Nitish Kumar on #RamzanParray — ANI (@ANI) September 28, 2017
J&K: People gather outside residence of BSF constable Rameez Ahmad Parray, who was shot dead by terrorists in Bandipora's Hajin last night pic.twitter.com/WJXDlCIjwy — ANI (@ANI) September 28, 2017
विज्ञापन


  J&K:Three of #RameezAhmadParray's family members were also injured in firing by terrorists last night, in Bandipora's Hajin(Earlier visuals) pic.twitter.com/tcUjda8t5W — ANI (@ANI) September 28, 2017


वहीं, इस संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने डोडा के थाना फोरेस्ट क्षेत्र में एक नेचुरल केव से आतंकियों के छिपे हुए हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। J&K: In a joint Op security forces recovered arms & ammunition from a hideout concealed inside a natural cave in Doda's Thana forest area pic.twitter.com/BDkqz62Mb3 — ANI (@ANI) September 28, 2017
बता दें कि बीती रात आतंकियों ने बांदीपोरा के हाजिन में बीएसएफ के जवान रमीज अहमद की घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में रमीज के परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हमले के बाद आतंकी भाग गए। 

सुरक्षाबलों ने अलर्ट जारी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। बांदीपोरा के एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है। आतंकियों की संख्या तीन से चार बताई गई है। हमले में लश्कर के आतंकियों के शामिल होने की सूचना है।

एसएसपी शेख जुल्फिकार के अनुसार, जवान उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में तैनात था और अवकाश पर घर आया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार शाम हाजिन स्थित पारा मोहल्ले में जवान के घर आतंकी घुस आए। 

पढ़ें- पाक को भारत की दो टूक- LoC पर घुसपैठ और फायरिंग की चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत    

आतंकियों ने जवान को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। परिवार वालों के विरोध के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवान के पिता गुलाम अहमद पारा और भाई जावेद अहमद गंभीर रूप से घायल हैं। जवान की माता भी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। 

मई में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की आतंकियों ने की थी निर्मम हत्या 
इससे पहले आतंकियों ने 10 मई को शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे अवकाश पर घर आए थे। लेफ्टिनेंट उमर को एक शादी समारोह से अगवा कर लिया गया था। पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकियों ने उन्हें बुरी तरह यातनाएं दीं और फिर उनकी हत्या कर दी थी। उमर का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला था। उमर दो राजपूताना राइफल में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें