फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है, दुनिया की कोई ताकत उसे वापस नहीं ला सकती

Wed, 23 Jun 2021 03:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों की बुलंद आवाज बनकर सर्वदलीय बैठक में मुद्दे रखेगी।
 
विज्ञापन
रवींद्र रैना - फोटो : @ravinderrainabjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान और अलगाववादियों से बातचीत के साथ अनुच्छेद 370 की वापसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंदूक और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। बातचीत के लिए पाकिस्तान पहले अपने क्षेत्र में आतंकी शिविरों को बंद करने के साथ जम्मू-कश्मीर और देश में आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे।
विज्ञापन


वर्तमान की परिस्थितियों में पाकिस्तान से बातचीत का कोई सवाल नहीं है। अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है और दुनिया की कोई ताकत इसे वापस नहीं ला सकती है। नई दिल्ली में 24 जून को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों की बुलाई सर्वदलीय बैठक में भाजपा जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों की आवाज बुलंद करके अपने मुद्दे रखेगी।

रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक संगठनों की बुलाई सर्वदलीय बैठक अहम है। भाजपा हमेशा बातचीत का समर्थन करती रही है। पिछले सात वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास के साथ सभी क्षेत्र और सभी वर्ग के लोगों को समान अधिकार देने व ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए गए हैं। यह अच्छी बात है कि जम्मू-कश्मीर के सभी आमंत्रित राजनीतिक दलों ने सर्वदलीय बैठक में जाने का मन बनाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पर्वतीय क्षेत्रों में कई नए इलाके पर्यटन स्थल बनकर उभर रहे, जानिए कौन-कौन सी जगह बन रही लोगों की नई पसंद

बैठक में जम्मू-कश्मीर की जनता के हित वाले विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री ने खुले मन और बड़े मन से बैठक के लिए आमंत्रण दिया है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पिछले कई वर्षों से देश और जम्मू-कश्मीर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। घाटी से दहशतगर्दों ने कश्मीरी पंडितों और सिखों को बंदूक की नोक पर पलायन के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोग दिल से हिंदुस्तानी हैं और उनके हित की बात रखी जाएगी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को कब्रिस्तान बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने ऐसा नहीं करने दिया। भारत ने हमेशा पड़ोसी देशों के साथ बातचीत की है। राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारे लिए सर्वोप्रिय है। सर्वदलीय बैठक में रैना के साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सांसद जुगल किशोर, कवींद्र गुप्ता, सत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें