फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 को बहाल करने के प्रस्ताव के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, जमकर की नारेबाजी

Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू

सार

भाजपा महिला मोर्चा ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले 370 मुद्दे को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज फिर हंगामा देखने को मिला है।
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली पर बवाल देखने को मिला रहै। हंगामा विधानसभा से अब सड़क पर पहुंच गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले 370 मुद्दे को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज फिर हंगामा देखने को मिला है।

सत्र के पांचवे दिन विधानसभा में कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ। आज फिर विधायकों के बीच हाथापाई हुई। भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाला गया। विधानसभा में पीडीपी के खिलाफ नारे लगे। इससे पहले गुरुवार को भी विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला था। विधायकों के बीच हाथापाई देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें