फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान

Fri, 30 May 2014 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान हो गए हैं। करीब बीस फुट तक के हिम शिवलिंग का आकार इस समय गुफा में बना हुआ है। आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अभी एक महीने से अधिक का समय शेष है।
विज्ञापन


यात्रा का संचालन करने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा शुरू की तैयारियों के बीच पंजाब के कुछ श्रद्धालु स्थानीय गाइडों की मदद से पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने में कामयाब रहे। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा आगामी 28 जून से शुरू होगी।

यात्रा की अवधि दस अगस्त तक निर्धारित की गई है। यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम की चुनौतियों के बीच यात्रा

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद वापस पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि अभी भी यात्रा ट्रैक के कई हिस्सों पर मौसम की चुनौतियों के बीच बालटाल और पहलगाम रूट से बर्फ को हटाने का युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है।

बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के बीच सात किलोमीटर रूट से बर्फ हटाकर क्लीयर कर दिया गया है। इस बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर यात्रा से पूर्व सभी इंतजामों को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

राज्यपाल के साथ बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर राकेश कुमार गुप्ता ने हवाई सर्वे कर बालटाल ट्रैक पर बर्फ की स्थिति का जायजा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें