फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी

सार

  • पांच अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर और जम्मू के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • नौ अप्रैल से एक बार फिर से रियासत का मौसम करवट बदलेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के गांदरबल और कारगिल जिलों में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में मंडल प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ऐसे में हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में लोगों को पांच अप्रैल तक न जाने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


सोमवार को कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम 13.2 रिकार्ड किया गया। पहलगाम में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान रहा। 

यहां तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कियश गया है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा ही हाल कटड़ा का भी रहा।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पांच अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर और जम्मू के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद नौ अप्रैल से एक बार फिर से रियासत का मौसम करवट बदलेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें