फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की पार्टी पर हमला, एक नागरिक की मौत

Thu, 26 Apr 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने वीरवार को सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 2:20 बजे कार (नंबर-जेके03बी- 1*4*) में सवार आतंकियों ने जिले के लाजिबल चौक पर पुलिस और 116 बटालियन सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान उनका निशाना चूक गया और उधर से गुजर रही एक टाटा सूमो में सवार स्थानीय नागरिक को गोली जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अनंतनाग जिला अस्पताल भेजा गया। 

हालत नाजुक होने पर श्रीनगर के स्किम्स में रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही बिजबिहाड़ा के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त खारपोरा शोपियां के शाकिब शब्बीर के रूप में की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने घटनास्थल का जायजा लिया और फिर व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें