फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwini Vaishnaw: जम्मू-कश्मीर दौरे पर अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री ने बडगाम से बारामूला तक ट्रेन से की यात्रा

Sat, 25 Mar 2023 04:02 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू और कश्मीर

सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ बडगाम स्टेशन से बारामूला तक ट्रेन से यात्रा की।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ बडगाम स्टेशन से बारामूला तक ट्रेन से यात्रा की। रेल मंत्री ने कहा कि हम आज और कल कश्मीर में रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जम्मू-कश्मीर में सभी रेलवे और दूरसंचार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करने के लिए एलजी मनोज सिन्हा के साथ एक बैठक भी निर्धारित की गई है और वे आसानी से स्थानीय लोगों तक कैसे पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बारामूला में लाइनों के दोहरीकरण पर हम विस्तृत चर्चा करेंगे। इस लाइन में तीन कनेक्शन और जोड़े जाने हैं। इस लाइन पर कई काम पूरे हो चुके हैं। विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लाइन को एलओसी तक बढ़ाने पर भी एलजी से चर्चा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें