फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व मंत्री का गिरफ्तारी वारंट जारी

Sun, 09 Feb 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री शब्बीर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) राजीव गुप्ता ने शब्बीर खान की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मंत्रिपद से इस्तीफा देने के बाद शब्बीर खान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर और भूमिगत हैं। वारंट जारी होने के बाद अब शब्बीर खान की श्रीनगर सीजेएम अदालत में आगामी सोमवार को आत्मसमर्पण करने की चर्चा सियासी हलकों में है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पर महिला डॉक्टर द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद श्रीनगर के शहीद गंज पुलिस स्टेशन में छह फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


एफआईआर में पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आइपीसी की धाराएं 354 और 509 लगाई हैं। श्रीनगर में शब्बीर खान की गिरफ्तारी की मांग पर डॉक्टरों के प्रदर्शन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण कुमार ने मामला श्रीनगर पुलिस के विचाराधीन होने की वजह से जम्मू में पूर्व मंत्री की जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया था। पूर्व मंत्री की पैरवी कर रहे वकीलों को चीफ जस्टिस ने याचिका श्रीनगर बेंच के समक्ष दायर करने का विकल्प दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें