फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी युवक अली के दावे को IIST ने नकारा

Sat, 08 Feb 2014 01:03 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर, तिरूवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी युवक आसिफ अली के भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक संस्थान (आईआईएसटी) केरल में अध्ययन करने तथा खगोल विज्ञान संबंधी शोध के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा से दो प्रोजेक्ट पाने के दावे का खुद आईआईएसटी ने खंडन किया है।
विज्ञापन


संस्थान ने अपने वेबसाइट में कहा कि आसिफ अली नामक छात्र आईआईएसटी में कभी स्नातक की पढ़ाई नहीं की। अली वर्तमान में खगोल विज्ञान में संस्थान से स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी नहीं कर रहा है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने बुधवार को श्रीनगर में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि कश्मीर के दूरस्थ गांव के अली ने अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर, नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनेस्ट्रेशन नासा से शोध के लिए खगोल संबंधी दो प्रोजेक्ट भी प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक विज्ञप्ति में दावा किया गया कि अली ने आईआईएसटी से बी. टेक की पढ़ाई की और वर्तमान में वह इसी संस्थान से खगोल विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


आईआईएसटी द्वारा अली के दावे को नकारने संबंधी मसले पर जोशी ने कहा कि वह इस पर बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें