फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: संघर्ष विराम के बावजूद सेना सतर्क, किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

Fri, 11 Jun 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, जम्मू

सार

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बताया कि वर्ष 2020 में लगभग 5000, वर्ष 2021 में जनवरी में 413 उल्लंघन और 24 फरवरी तक 315 बार संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का दोनों पक्षों द्वारा अक्षरश: पालन किया जा रहा है, लेकिन भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में सीमा पर अपनी निगरानी में कोई कमी नहीं होने दे रही है।

विज्ञापन


नार्दर्न कमांडर ने कहा कि 25 फरवरी को संघर्ष विराम समझौता हुआ था, उसके बाद से पाकिस्तानी सेना एलओसी पर शांति कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि हम अपने देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम अपनी निगरानी में कोई कमी नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि हमने कोविड महामारी के कठिन समय के दौरान परिपक्वता, संयम और मानवीय दृष्टिकोण प्रदर्शित किया है। क्योंकि इससे पहले दोनों देशों ने 2003 में संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन इसका बार-बार उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ताजा संघर्ष विराम समझौते के प्रत्यक्ष लाभार्थी नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोगों को हो रहा है। कमांडर ने कहा कि सैनिक पूरी तरह से मुस्तैद हैं और वह किसी भी विरोधी या आतंकियों के दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पानी को तरसेगा पाकिस्तान: शाहपुर कंडी परियोजना के नवंबर 2022 तक चालू होने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की इच्छा शक्ति: टीका लगवाने के बाद 96 साल की उम्र में दी कोरोना को मात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें