फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बिजली गिरने से सेना के एक जवान की मौत, दो घायल

Fri, 25 Jun 2021 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुंछ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक जवान की जान चली गई है। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के सवजियान सेक्टर में आकाशीय बिजली गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश और तेज हवाओं से मौसम में बदलाव आया। दिन के तापमान में सामान्य से थोड़ी गिरावट से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 और 26 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

जम्मू में गुरुवार सुबह पांच बजे अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हो गईं। कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश के बाद ठंडी हवाओं से राहत मिली। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तपिश का फिर एहसास हुआ, लेकिन 0.7 मिलीमीटर बारिश के बाद दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में 4.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.8, कटड़ा में 11.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 6.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.8, लेह में 20.8 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में 26.9 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 29.0 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें