फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी छात्रों से मिलने श्रीनगर पहुंचे अनुपम खेर को एयरपोर्ट पर रोका गया

Mon, 30 May 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
एनआईटी श्रीनगर पर स‌ियासत लगातार जारी है। रव‌िवार को एनआईटी छात्रों से म‌िलने जा रहे अभ‌िनेता और भाजपा सांसद क‌िरण खेर के पत‌ि अनुपम खेर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक द‌िया गया।
विज्ञापन
#Visuals: Anupam Kher stopped at Srinagar airport by J&K police officials & asked not to visit #NITSrinagar pic.twitter.com/4kU8dmznCq — ANI (@ANI_news) April 10, 2016

अनुपम खेर एनआईटी छात्रों के समर्थन में उनसे म‌िलने जा रहे थे। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह एनआईटी कैंपस का दौरा न करें। अनुपम खेर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर वे कहते हैं कि यह लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन है तो मैं कहना चाहूंगा कि लाखों लोग यूनिवर्सिटी जाते हैं, यह सार्वजनिक स्‍थल है, वे मुझे क्‍यों रोक रहे हैं।' 
विज्ञापन
If they say this is a law & order situation,I'll say millions of ppl go to univ, it's an open place,why should they stop me- Anupam Kher — ANI (@ANI_news) April 10, 2016

उन्‍होंने कहा, ‘मैं वहां समस्‍या पैदा करने नहीं जा रहा था, बल्कि एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को सपोर्ट करने जा रहा था। आपको बता दें कि अनुपम खेर भी कश्‍मीरी मूल के हैं और कई बार कश्‍मीरी पंडितों का मुद्दा उठाते रहे हैं।  Not going there to create probs.Just going there to give them (#NITSrinagar students) a sense of warmth- Anupam Kher pic.twitter.com/6A8ObA8KIb — ANI (@ANI_news) April 10, 2016

इससे पहले अनुपम खेर ने कहा था कि एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को नैतिक समर्थन देना बेहद जरूरी है और वह एक भारतीय नागरिक के नाते एनआईटी के छात्रों से मिलने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें