फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन हुए आसान, हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से

Thu, 26 Apr 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चापर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज से हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर टिकट लेने वाले यात्रियों को एडवांस यात्री पंजीकरण नहीं कराना होगा। लेकिन इसके लिए उसे मान्यता प्राप्त डाक्टरों से कंप्लसरी हेल्थ सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। श्राइन बोर्ड से मान्यता प्राप्त हेली ऑपरेटरों से बोर्ड की वेबसाइट के अलावा मान्यता प्राप्त एजेंटों, टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशनों से आनलाइन टिकट उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ रूट के लिए 1600 और पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर के लिए 2751 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इस साल 60 दिन की अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होगी। एयर ट्रैफिक सर्विसेस रेगुलेशन के पैमाने पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था होगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे से हेलीकाप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। 

यात्रा संबंधी जानकारी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई है। बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला के अनुसार हेलीकॉप्टर टिकट को यात्री पंजीकरण के तौर पर लिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए डीजीसीए के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बोर्ड ने टिकट के लिए तीन कंपनियों से समझौता किया है। शुरुआती दौर में हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए मारामारी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें