फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2016: 1 मई से शुरू होगा एडवांस पंजीकरण

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2016 - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2016 में यात्रियों को सेवाएं देने वालों का आगामी एक मई से एडवांस पंजीकरण शुरू किया जाएगा। गांदरबल और अनंतनाग में एक माह तक चलने वाली पंजीकरण प्रक्रिया में पालकीवाला, डांडीवाला, पिट्ठू, घोड़े वाला और घोड़े का पंजीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को श्रम और पशुपालन विभाग पूरा करेगा। इसके अलावा आगामी 1 जून से 25 जून तक सोनामर्ग और पहलगाम में सेवाएं देने वालों का आन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा।  श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। 

सीईओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2015 की अमरनाथ यात्रा में 13500 घोड़ों का पंजीकरण किया गया था। इसमें यात्रा के दौरान विभिन्न कारणों से मारे गए 94 घोड़ों के मालिकों को 28,20000 का मुआवजा जारी किया गया था। बोर्ड के साथ अनुबंध में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की ओर से तीस हजार रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें किसी हादसे के दौरान ही लाभार्थी को बीमा का लाभ दिया जाएगा। सीईओ ने सेवाएं देने वाली सभी एजेंसियों को यात्रा से तय समय पूर्व अपना पंजीकरण करवाकर शिनाख्त कार्ड लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें