फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ताफ बुखारी बोले: राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों ने लोगों में बढ़ाई दूरिया

Thu, 30 Sep 2021 10:00 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पैंथर्स छोड़ प्रताप सिंह जम्वाल 100 से ज्यादा युवाओं के साथ अपनी पार्टी में हुए शामिल। इस मौके पर अल्ताफ बुखारी ने कहा कि युवा वर्ग रोजगार, विकास, शांति और खुशहाली चाहता है।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों ने लोगों के बीच दूरिया बढ़ाने का काम किया हैं। जम्मू में पैंथर्स पार्टी के युवा इकाई के नेता प्रताप सिंह जम्वाल व करीब सौ अन्य युवाओं के अपनी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर उनका स्वागत करते हुए बुखारी ने यह बात कही। बुखारी ने कहा, जम्मू संभाग में बड़ी संख्या में युवाओं के अपनी पार्टी में शामिल होने से साफ है कि लोगों का विश्वास अपनी पार्टी पर बढ़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा अपनी पार्टी विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रही है और दोनों संभागों के लोगों को एकजुट करने व दूरियों को कम करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह पार्टी के एजेंडा व कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा, जम्मू हो या कश्मीर दोनों संभागों के युवाओं की आकांक्षाएं एक जैसी हैं। युवा वर्ग रोजगार, विकास, शांति और खुशहाली चाहता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नजरबंद, त्राल में एक परिवार से मिलने जाने की बना रही थी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दरबार मूव को बंद करने का फैसला कर प्रदेश सरकार ने दोनों संभागों के लोगों को दूर करने का काम किया है। अपनी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है और सरकार में आने पर दरबार मूव को बहाल करने का संकल्प भी ले चुकी हैं। अपनी पार्टी में शामिल होने वालों में आकाश, विक्रांत शर्मा, अजय शर्मा, सूरज ठाकुर, भरत ठाकुर, हर्ष बावा, अर्जुन, सुमित, नितिश शर्मा, दीक्षित शर्मा, शिव लाल, दीपक चिब, अभिषेक केरनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें