रियासत में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर रियासत की जमीन डोली, जिससे लोगों में दहशत है।
इस महीने में अब तक तीन बार रियासत की जमीन भूकंप के झटकों से हिल चुकी है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दो बज कर 11 मिनट और 52 सेकेंड पर 4.1 तीव्रता वाले हल्के दर्जे के भूकंप के झटकों को महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र था।
रियासत के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों में खासतौर पर झटके महसूस किए गए। इससे पहले 24 अप्रैल को 2:57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वत शृंखला थी, जिसकी तीव्रता 5.7 रही। 16 अप्रैल को उत्तर भारत समेत ईरान-पाक सीमा पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई थी।