अदालत ने आतंकी लियाकत शाह को पांच दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।
पटियाला हाउस स्थित एनआईए के विशेष न्यायाधीश आईएस मेहता ने चैंबर में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी के आग्रह को स्वीकार करते हुए लियाकत को एक मई तक रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया था कि लियाकत को सौनोली स्थित नेपाल बॉर्डर पर लेकर जाना है। वह यहां से भारत में दाखिल हुआ था।
वहीं, सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने लियाकत की चिकित्सा जांच रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका जेल में इलाज चल रहा है।
अभियुक्त ने अदालत में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल अधिकारियों पर हिरासत के दौरान मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।