फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में लड़कियों के रॉकबैंड के खिलाफ फतवा

Mon, 04 Feb 2013 11:15 AM IST
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर की लड़कियों के पहले रॉक बैंड के खिलाफ फतवा जारी हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि इस रॉक बैंड को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन कट्टरपंथी अब इस रॉक बैंड की बोलती बंद करने की फिराक में हैं।

श्रीनगर के मुख्य मुफ्ती बशीरूद्दीन अहमद ने रॉक बैंड को गैर-इसलामी करार देते हुए फतवा जारी किया है।

बशीरुद्दीन ने फतवा जारी करते हुए कहा है कि इसलाम में संगीत पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि इन लड़कियों को अच्छी बातें सीखनी चाहिए।

मुफ्ती बशीरुद्दीन के मुताबिक संगीत हमारे समाज के लिए सही नहीं है। भारतीय समाज में सारी बुरी चीजों की जड़ में संगीत ही है। उन्होंने रॉक बैंड में शामिल लड़कियों के मां-बाप को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों को अच्छी बातें सिखाना चाहिए और उन्हें हजारों लोगों के सामने मनोरंजन का जरिया बनने से रोकना चाहिए।

इस बैंड में तीन लड़कियां हैं और वे सभी 10वीं में पढ़ती हैं। नोमा नजीर गायिका-गिटारवादक, फराह दीबा ड्रमवादक व अनीका खालिद गिटारवादक की भूमिका निभाती हैं। बैंड का नाम प्रगाश रखा गया है, जिसका अर्थ प्रकाश होता है।
विज्ञापन


हालांकि इन छात्राओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का समर्थन हासिल है। मुख्यमंत्री भरोसा दे चुके हैं कि इन लड़कियों को धमकी देने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

सीएम ने कहा कि ये शर्म की बात है कि जो लोग सोशल मोडिया पर बोलने की आजादी की मांग कर रहे हैं, इसी के जरिए दसवीं क्लास की लड़कियों को धमका रहे हैं।

पुलिस इस मामले की जांच करेगी और धमकी देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ सिर फिरे लोगों की वजह से इन टैलेंटेड लड़कियो की आवाज नहीं दबने दी जाएगी।

कुछ दिनों पहले प्रस्तुति देने के बाद इस बैंड की सदस्यों के फेसबुक अकाउंट पर काफी अभद्र संदेश आए। यहां तक कि उन्हें कई ऑनलाइन धमकियां मिलीं, जिससे उनके घर वाले सहम गए।

हालांकि अब ‘मैं प्रगाश के समर्थन में हूं, कश्मीर का पहला ऑल गर्ल्स रॉक बैंड’ शीर्षक वाला पेज जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है और इसे करीब 1943 लोग लाइक कर चुके हैं। इस पेज पर इन लड़कियों की खूब तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन


ऑल गर्ल्स रॉक बैंड पिछले साल दिसंबर में पहली बार प्रकाश में आया था, जब इसने बैटल ऑफ द बैंड्स नाम की वार्षिक प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। पहली बार में ही बैंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही पुरुष प्रधान क्षेत्र में लड़कियों ने भी कदम बढ़ा दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें