फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ में भोले को अर्पित होगा 151 किलो का त्रिशूल

Fri, 05 Jul 2013 06:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव ऐसा कि शिव भक्त अपने भगवान को प्रसन्न करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से आया नौ श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा में डेढ़ क्विंटल का आकर्षक त्रिशूल अपने साथ लाया है, जिसे ये लोग गुफा तक लेकर जाएंगे और भोलेनाथ को अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में पहुंचे मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा के साधु 151 किलो का विशाल त्रिशूल लाए हैं, जो देखने में आकर्षक और सुंदर है।

जत्थे में शामिल सूरज बसंत ने बताया कि वह अपने साथ आठ सदस्यों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए निकले हैं और वह भगवान शिव को सप्रेम भेंट देने के लिए मध्य प्रदेश से 151 किलो का त्रिशूल लेकर आए हैं, जो लोहे का बना हुआ है। उसमें भगवान शिव के डमरू की भी आकृति बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि वह त्रिशूल को गाड़ी में लेकर आए हैं और श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के आशीर्वाद और लोगों की सहायता से दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए श्री अमरनाथ गुफा तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


बम-बम भोले के जयघोष के साथ भारत माता की जय बोलते हुए उन्होंने पुरानी मंडी के आसपास के इलाके में माहौल को भक्तिमय के साथ देश भक्ति भरा भी बना दिया।

उनके साथ आये अन्य सदस्य चेतन दास स्वामी ने बताया, उनका श्री अमरनाथ यात्रा करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वह युवाओं को देश भक्ति के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें