फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नहीं लडूंगा, कर्तव्य निभाऊंगा: आजाद

Sat, 15 Mar 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को खुद संसदीय चुनाव लड़ने संबंधी चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने राजोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके ऊपर चुनाव लड़ने के अलावा और भी कई जिम्मेदारियां हैं। पहले पार्टी द्वारा सौंपे गए अन्य कर्तव्यों को पूरा करना है। चुनाव लड़ना कभी भी मेरी प्राथमिकता नहीं रही है।

आजाद ने कहा कि पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री आजाद ने कहा कि कुछ सियासी पार्टियां मेरे चुनाव लड़ने की बात को लेकर अफवाहें फैला रही हैं। वह इस बात से अपने सियासी मुनाफे के बोर में सोच रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नौशेरा में आजाद ने जम्मू-पुंछ सीट के उम्मीदवार सांसद मदन लाल शर्मा के समर्थन में मनावर नदी के किनारे स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश में सड़क, पानी, बिजली, कारखाने, कालेज, मेडिकल कालेज, मनरेगा आदि की समस्याओं को दूर किया है। रियासत में पांच मेडिकल कालेज दिए गये हैं। नौशेरा को बीते वर्ष 100 बेड का अस्पताल मंजूर किया गया है। यूपीए सरकार ने साढ़े छह लाख गांवों में साढ़े नौ लाख आशा लगाई गई है। इसलिए जनता गुमराह न हो। विकास के लिए सही उम्मीदवार को वोट करें। सांसद मदन लाल शर्मा अनुभवी हैं।

सुंदरबनी में भी जनसभा के दौरान कांग्रेस के दिग्गजों ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा दल है जो सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विघटनकारी ताकतों से बचते हुए देश को ऐसे हाथों में दे जो देश की तरक्की के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखें।

कांगेस-नेकां की संयुक्त रैली को प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के साथ, सांसद मदन लाल शर्मा, एमएलसी रवींद्र शर्मा और नेकां नेता देवेन्द्र सिंह राणा, अजय सडोत्रा, राधेश्याम शर्मा व विपिन पाल शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें