फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी राजोरी ने स्कूलों में की औचक छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी। जिले के विभिन्न शिक्षा जोन में चल रहे सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली की जांच करने व शिक्षकों की हाजिरी देखने के मकसद से डीसी राजोरी ने औचक छापे मारी की।
विज्ञापन

डीसी राजोरी द्वारा बनाई गई विशेष टीमों ने भी एक साथ करीब 18 सरकारी स्कूलों में औचक छापेमारी की। डीसी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी द्वारा गठित की गई विशेष टीमों में एसी डिफेंस आरके शर्मा, एआरटीओ जुगल शर्मा, तहसीलदार राजोरी सलाम दीन, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा महमूद अहमद, डिप्टी सीएमओ डॉ अनीस अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ कबीर के नेतृत्व में टीमों ने राजोरी शिक्षा जोन व बल जरालां शिक्षा जोन में एक साथ औचक छापेमारी की। टीम ने इस दौरान पाया कि दोनों शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्राइमरी, मिडल व हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में करीब 19 शिक्षक बिना अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर हैं। इसके अलावा विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब 27 अन्य शिक्षकों व क्लर्कों को दूसरे स्कूलों में अटैच पाया गया व लीव पर भेजा दिखाया गया। टीमों ने सभी स्कूलों का लीव और डेपोटेशन रिकार्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है। टीमों ने सभी स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों को प्रदान की जा रही पढ़ाई की जांच की व उनसे कई प्रश्न भी पूछे। कुछ एक स्कूलों को छोड़ अन्य सभी स्कूलों के बच्चों ने कोई संतोषजनक जवाब न देकर टीम को निराश किया। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि गैर हाजिर सभी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला शिक्षकों व क्लर्कों को डेपूटेशन पर दूसरे स्कूलों में भेजा गया है। स्कूलों के हेडमास्टरों को कड़े निर्देश भी दिए गए हैं कि वह अपने अपने स्कूलों में कोई ढील न बरतें। अपनी ड्यूटी सही ढंग से न करने वाले शिक्षकाें के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें