फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: राजोरी में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप, 35 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; दूषित पानी पर संदेह

Mon, 09 Jun 2025 07:21 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कोटलीपरन गांव में रहस्यमयी बीमारी फैल गई। इसके चलते 35 ग्रामीण बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका कारण दूषित पेयजल बताया जा रहा है। प्रशासन ने जल स्रोतों को सील कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के मंजाकोट तहसील के कोटलीपरन गांव में एक रहस्यमयी बीमारी के कारण 35 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीमारी के संभावित कारण के रूप में दूषित पेयजल पर संदेह जताया है और गांव के तीन कुओं से पानी के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन ने जांच परिणाम आने तक इन जल स्रोतों को सील कर दिया है।

विज्ञापन


सभी मरीजों की हालत स्थिर
मेडिकल टीम का नेतृत्व करने वाले एक डॉक्टर ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में बीमार पड़ने वाले 35 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से चार को राजोरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रेफर किया गया है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है।' मरीजों में जलजनित बीमारी के लक्षण जैसे पेट दर्द, बुखार, निर्जलीकरण और दस्त देखे गए हैं। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अनुसार, यह तीव्र आंत्रशोथ (गैस्ट्रोएंटेराइटिस) का प्रकोप हो सकता है।

पानी के नमूने एकत्र किए
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पानी के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों का कहना है कि बीमारी का सटीक कारण जानने के लिए जांच चल रही है और जनता की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


7 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 के बीच फैली थी एक अन्य बीमारी
यह घटना राजोरी के बदहाल गांव में पिछले साल 7 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 के बीच हुई एक अन्य रहस्यमयी बीमारी की घटना की याद दिलाती है, जिसमें 50 दिनों के भीतर 13 बच्चों और चार वयस्कों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय प्रशासन ने पूरे गांव को नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर निवासियों को एक संगरोध केंद्र में स्थानांतरित किया था, जहां वे एक महीने से अधिक समय तक रहे। स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जनता को आश्वासन दे रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। जांच परिणामों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें