चिनैनी। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से उधमपुर के बीच जाम लगने से यात्री हलकान हुए। यात्रियों का एक घंटे के सफर दो से ढाई घंटे में पूरा हुआ। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
यात्रियों ने कहा कि हाईवे पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन को विशेष कदम उठाने की जरूरत है । जब तक हाईवे का कार्य चिनैनी से उधमपुर के बीच में पूरा नही होता तब तक जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल लग रहा है।