फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार का भय दिखाकर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कस्बे के की एक युवती ने विस्थापित कालोनी तलवाड़ा में रहने वाले दो युवकों के खिलाफ तेजधार हथियार के बल पर अगवा कर दो दिन तक दुष्कर्म करने का मामला कोर्ट में दर्ज करवाया है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में पीड़ित युवती ने बताया कि 15 दिसंबर को वह वार्ड नंबर सात में स्थित किसी के घर से अपने घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान गड़ाल मोहल्ले के मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचने के बाद उसको वहां पर मौजूद दो युवकों ने तेजधार टोका दिखा कर जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और उसी स्थिति में उसको तलवाड़ा ले गए। वहां पर दोनों ने कालोनी के एक कमरे में रखा और बारी बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकलने में कामयाब हुई। घर पर आते ही उसने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई। युवती ने सीजेएम के पास पहुंच कर सारी बात बताई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने धारा 376, 363, 342 तथा आर्म्स एक्ट के तहत आपोनी नीतीश तथा कुलजीत सिंह निवासी विस्थापित कालोनी तलवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें