फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन में फंसे 200 लोगों को बचाया

Wed, 05 Mar 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना, पुलिस और सिविल प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत अभियान चलाकर सीमांत क्षेत्र के कुपवाड़ा-करनाह सड़क पर फंसे दो सौ लोगों को बचाया। सड़क हिमस्खलन के कारण बंद हो गई थी। फंसे यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन


रियासत का मौसम मिला जुला है, पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो मैदानी इलाकों में धूप से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि नौ मार्च तक रियासत का मौसम साफ और खुश्क रहेगा।

जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के केरन, करनाह, मच्चैल, नीरू और तंगधार इलाके में सोमवार को होने वाले भारी हिमपात से दो से तीन फीट बर्फ जम गई थी। भारी बर्फबारी के कारण तीन स्थानों पर हिमस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर वाहन जम गए।
विज्ञापन


सोमवार शाम को फंसे वाहनों में यात्रियों से भरी पच्चीस एसयूवी भी शामिल थीं। राहत अभियान चलाया गया और सुरक्षित निकाले यात्रियों को रोड एंड बिल्डिंग के आफिस पहुंचाया गया।

मंगलवार को ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि अन्य स्थानों पर बारिश हुई। पिछले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू में 2.8 मिमी, बटोत में 12.7 मिमी, भद्रवाह में एक मिमी, कटड़ा में 0.2 मिमी और कुपवाड़ा में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जम्मू में पूरा दिन धूप रहने के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को आसमान पर बादल रहने से तापमान में इजाफा रहा और पारा सामान्य के बराबर ही 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें