फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजबाग में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। राजबाग स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर से शुरू किए गए नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु के जयकारों की गूंज के बीच किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शहीदी पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की कवायद के चलते निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी साहिब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लेते हुए भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया।
गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन राजबाग राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए उज्ज पुल, सकता चक, बरनोटी पहुंचा। नगर कीर्तन बरनोटी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद संगत दोबारा भजन कीर्तन करती हुई बरनोटी से वापस राजबाग के लिए आई।
विज्ञापन

नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर न केवल संगत, बल्कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी हैरत में डाल दिया। पूरे नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए थे। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी आपसी प्यार व सौहार्द का संदेश देते हुए संगत को फल आदि भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें