फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म पर रोक लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के इकाई प्रधान अर्जुन सिंह जम्वाल तथा युवा इकाई प्रधान सुरेंद्र सिंह केे नेतृत्व में बुधवार को बैठक हुई। इसमें उन्होंने फिल्म पद्मावती के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के एतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत कारणी सेना की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस फिल्म को लेकर रोष व्याप्त हो गया है। इसके चलते धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रानी पद्मावती से राजपूत समाज व हिंदू समाज की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती एक महान विरांगना थी, जिन्होंने अपने मान सम्मान के लिए प्राणों की आहुति दे दी। भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। जिसके चलते राजपूत समाज ने इस फिल्म पर पूर्णता रोक लगाए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर धरने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से सभा का साथ देने की अपील की। इस मौके पर गोवर्धन जम्वाल, राकेश बंद्राल, सुरेंद्र कटोच सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें