फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली और मालूह में होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रानियां मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पल्ली और मालूह की टीमों के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में पल्ली और मालूह की टीमों ने अपने अपने मैच जीते जबकि तीसरी टीम दिलवां ने अपने दोनों मैच गवां दिए और प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

दिन का पहला सेमीफाइनल मैच पल्ली इलेवन और दिलवां इलेवन के बीच हुआ। दिलवां ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलवां की टीम केवल 105 रन ही बना सकी और मैच हार गए। इस प्रकार पल्ली ने सेमीफाइनल का पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच पल्ली इलेवन और मालूह इलेवन के बीच हुआ। मालूह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। 12 ओवर में मालूह ने 70 रन बनाए। पल्ली ने बड़ी आसानी से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दिन का तीसरा मुकाबला मालूह इलेवन और दिलवां इलेवन के बीच हुआ। दिलवां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर खेलते हुए दिलवां ने 92 रन बनाए। मालूह की टीम नेे 7.4 वह में 5 विकेट पर ही 93 रन बना लिए और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें