फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के कई वर्ष बीतने पर भी बिजली से महरूम तलपड़ गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर।
विज्ञापन

चिनैनी घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते तलपड़ गांव आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। बसपा नेता एडवोकेट मोहेंद्र अत्री ने वीरवार को गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बिजली की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, राज अली, फारूक अहमद, लतीफ अहमद ने बताया कि आजादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग बिजली से महरूम हैं। जिसके चलते लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया है। कई लोग बिजली के इंतजार में चल बसे तो कई ब्रूढ़ी आंखें बिजली की रोशनी देखने को तरस रही है। लोगों ने बताया कि कई बार क्षेत्र में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के पास जाकर समस्या से अवगत करवाया, लेकिन आज तक समस्या हल नहीं हो सकी। आज भी तलपड़ गांव के बच्चे दीये की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि गांव में बिजली न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। रात के समय बिजली नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसके चलते लोगों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि इस गांव में गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं। लोगों ने बताया कि नेता वोट लेने तो आते हैं, लेकिन वोट लेने के बाद सब भूल जाते हैं। उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने विभाग से गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें