फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की छत डालते समय गिरा ढांचा, 15 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामबन।
खड़ी तहसील के अहिमा त्रेगाम गांव में वीरवार को एक मस्जिद की छत डालते समय अचानक निर्माण के लिए खड़ा किया गया ढांचा ढह गया। इस हादसे में निर्माण कार्य में सीमेंट आदि देने के कार्य में लगे दो पुरुष और 13 महिलाएं व बच्चे जख्मी हो गए। एक महिला की गंभीर हालत के चलते उसे श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को खड़ी तहसील के दूरदराज के गांव में एक मस्जिद की छत डालने का काम चल रहा था। छत डालने के दौरान कई महिलाएं, लड़कियां व बच्चे सीमेंट व अन्य सामान छत पर ले जाने में हाथ बंटा रहे थे। इस दौरान छत तैयार किया गया ढांचा अचानक गिर गया, जिससे निर्माण कार्य में जुटे 15 लोग जख्मी हो गए। हादसे में दो पुरुषों के साथ ही 13 महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। ढांचा गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद गांव के लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का काम किया। इसमें से एक महिला शकीला बेगम की हालत गंभीर होने से उसे पहले उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी जब महिला की हालत में खास सुधार नहीं हुआ तो उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें