फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली से बनी जाने वाली बसों में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। वाहन चालकों द्वारा ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सवारियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बसोहली से बनी जाने वाली बसें रोजाना ओवरलोड होती है, निजी बसों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की जा रही है। बस के अंदर ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरने से जब चालक परिचालक का जी नहीं भरता तो सवारियों को बसों की छत पर बिठा दिया जाता है। विद्यार्थी साफ तौर से बसों की छत पर बैठे और पीछे लटकते देखे जा सकते हैं।
ग्रामीण रूप सिंह, गरमेल सिंह ने बताया कि बसोहली से बनी जाने वाली बसों में रोजाना ओवरलोडिंग होती है, जिसकी वजह से कई बस हादसे हो चुके हैं। यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ओवरलोडिंग करने वालों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बस की छत पर सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें