फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मूसा के गांव समेत दर्जन भर गांव खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा बलों पर बढ़े आतंकी हमलों के बाद आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान में तेजी ला दी है। शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा तथा शोपियां जिले में एक दर्जन से अधिक गांवों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। त्राल में आतंकी जाकिर मूसा के पैतृक गांव नूरपोरा में भी कासो चलाया गया।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार सुबह ही सेना की 44 आरआर, 55 आरआर, सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा गांव को घेरे में लेने के बाद सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील कर दिए गए। पुलवामा और शोपियां के जिन गांव में ऑपरेशन चलाया गया उनमें केलर, कस्बयार, बटपुरा, गुलाबटेंग, मसपोरा, बमनू, मीरपोरा, चक, नाडीपोरा सहित कई अन्य गांव शामिल हैं। बताया कि शोपियां के चोकोरा गांव में भी तलाशी अभियान शनिवार तडके शुरू किया गया जो करीब 5 घंटे तक चलने के बाद स्थगित करना पड़ा। अनंतनाग जिले के मत्तां में भी घर-घर तलाशी ली गई। आतंकियों का सुराग न मिलने पर अभियान को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

---------
कासो के दौरान मकान में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए कासो के दौरान एक मकान में युवक मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह जिले के काजी हमाम मोहल्ला में पुलिस और सेना की 46 आरआर द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। कुछ मकानों की तलाशी लेने के बाद उन्होंने एक घर का दरवाजा खटखटाकर सदस्यों को बाहर निकलने को कहा। इस दौरान घर का सदस्य तारिक अहमद बदरू अपने भाई को कमरे में उठाने के लिए गया जो उस वक्त सो रहा था। लेकिन उसने अपने भाई को कमरे में मृत पाया। उसकी शिनाख्त बिलाल अहमद बदरू के तौर पर हुई है जो दुकानदार था। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसका गला दबाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें